Move to Jagran APP

Etawah News: अखिलेश यादव की ताई का हुआ निधन, सपा प्रमुख सह‍ित अंत‍िम संस्‍कार में शाम‍िल हुआ पूरा यादव पर‍िवार

मुलायम स‍िंह यादव के बड़े भाई रतन स‍िंह यादव की पत्‍नी समंद्रा देवी (84) का न‍िधन‍ हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आज करीब 11 बजे उनका अंत‍िम संस्‍कार क‍िया जाएगा। इस दौरान सपा प्रमुख भी सैफई जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Sat, 20 May 2023 07:22 AM (IST)Updated: Sat, 20 May 2023 04:12 PM (IST)
Etawah News: अखिलेश यादव की ताई का हुआ निधन, सपा प्रमुख सह‍ित अंत‍िम संस्‍कार में शाम‍िल हुआ पूरा यादव पर‍िवार
Etawah News: सैफई जाएंगे सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव

सैफई, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समंद्रा देवी (84) का रात 3 बजे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी थीं। सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की माता थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर 11 बजे हुआ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.