Move to Jagran APP

आकाश बने ताखा नारायणी सेना प्रमुख

संवाद सूत्र ऊसराहार ताखा तहसील क्षेत्र में नारायणी सेना का गठन कर दिया गया है। ब्लाक सेन

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:07 AM (IST)
आकाश बने ताखा नारायणी सेना प्रमुख
आकाश बने ताखा नारायणी सेना प्रमुख

संवाद सूत्र, ऊसराहार : ताखा तहसील क्षेत्र में नारायणी सेना का गठन कर दिया गया है। ब्लाक सेना प्रमुख आकाश यादव बनाए गए हैं। पांच न्याय पंचायत प्रमुख पदों पर युवाओं की नियुक्ति की गई है।

loksabha election banner

ताखा में सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में नारायणी सेना के प्रमुख मनीष यादव पतरे ने कहा कि ताखा तहसील क्षेत्र में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गए मंदिरों के जीर्णोद्धार, मंदिरों की संपत्ति जमीन आदि पर कब्जा करने वाले अधर्मी लोगों से कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए ताखा तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नारायणी सेना प्रदेश भर में गोसेवा, मंदिरों की संपत्ति की न्यायिक लड़ाई, धर्म संस्कृति का विस्तार करने का काम करेगी। सह ब्लाक प्रमुख पद पर विमल शाक्य को मनोनीत किया गया। न्याय पंचायत प्रमुख अघीनी में सचिन यादव, सरसईनावर में मंजीत यादव पुंजा में सौरभ यादव बम्हनीपुर में सुमेध अवस्थी ताखा में श्याम वरन को मनोनीत किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.