चंबल कूदे युवक का शव मिला
संवाद सहयोगी चकरनगर चार दिन पूर्व चंबल पुल से नदी में कूदे युवक के शव को पुलिस ने गुरुवा
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 05:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चकरनगर : चार दिन पूर्व चंबल पुल से नदी में कूदे युवक के शव को पुलिस ने गुरुवार को पीएसी की मदद से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है और शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। सोमवार की शाम चंबल नदी के पुल से कूदे कुंदौल गांव के निवासी सोनू सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष पुत्र शिवसिंह चौहान की खोजबीन के लिए पिछले तीन दिन से पुलिस परेशान थी। गुरुवार को दोपहर में ग्राम ढकरा के पास से उसके शव को बरामद किया गया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उसके शव की शिनाख्त कराई गई। तीन दिन से पीएसी व पुलिस के जवान सोनू के शव को ढूंढ़ने के लिए रात दिन एक किये थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें