खाद्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा
जागरण संवाददाता इटावा खाद्य विभाग के अधिकारियों ने समूचे जनपद में व्यापारियों के खिलाफ उ
जागरण संवाददाता, इटावा : खाद्य विभाग के अधिकारियों ने समूचे जनपद में व्यापारियों के खिलाफ उत्पीड़न करने की मुहिम चला रखी है। प्रतिरोध किए जाने पर अभद्रता करके व्यापारी के सैंपल भरकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया जाता है। जसवंतनगर और शहर की घटनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। जसवंतनगर के व्यापारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा खाद्य विभाग के घटना में शामिल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। ऐसा न होने पर व्यापार मंडल आंदोलन शुरू करने पर विवश होगा।
व्यापार मंडल मिश्रा गुट जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल तथा महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी नेताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह को उपरोक्त आशय का ज्ञापन सौंपा जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारियों और उनके नेटवर्क में जुड़े लोगों पर काफी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष से जो अभद्रता की गई है उससे व्यापारियों में काफी आक्रोश है।