मध्य प्रदेश सीमा पर 24 ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गए
अपर मुख्य सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के पूर्व आदेश को लेकर गठित किये गए जनपद के टास्क फोर्स को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा सक्रिय कर लिया गया है।
संवाद सूत्र, उदी : अपर मुख्य सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के पूर्व आदेश को लेकर गठित किए गए जनपद के टास्क फोर्स को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा सक्रिय कर लिया गया है। शनिवार देर रात से उदी चौराहा पर सीओ आलोक प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने रात भर चेकिग की और करीब 24 से अधिक ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से पूरी रात क्षेत्र में खनन माफिया में जहां हड़कंप की स्थिति रही वहीं इटावा-ग्वालियर जैसे मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा।
क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ खनन अधिकारी ब्रज बिहारी सिंह की उपस्थिति में शनिवार रात 12 से प्रात: 8 बजे तक चली सघन चेकिग में 24 से अधिक अवैध खनन एवं ओवरलोडेड परिवहन करते ट्रकों को पकड़ा गया है। खनन अधिकारी ब्रज बिहारी सिंह एवं परिवहन कर अधिकारी अरविद जैसल के अनुसार उपरोक्त संदिग्ध प्रपत्रों के आधार पर पकड़े गए 24 ट्रकों के प्रपत्रों की जांच करने के बाद ही अवैध एवं वैध की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
शनिवार रात 12 बजे से रविवार प्रात: 8 बजे उदी चौराहा पर अवैध खनन चेकिग के समाप्त होने के बाद लगभग ग्यारह बजे अवैध एवं ओवरलोडेड गिट्टी, मौरंग के ट्रकों की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा थाना बढ़पुरा प्रभारी अंजन कुमार सिंह द्वारा उदी चौकी पुलिस प्रभारी प्रदीप कुमार के साथ थाना पुलिस के साथ उदी चौराहा पर मोर्चा संभाला। उदी-बाह मार्ग पर भाग रहे चार मौरंग ट्रकों को दबोचा गया। उपरोक्त ट्रकों का फर्जी खनन प्रपत्रों के साथ ओवरलोडिग करते पकड़े जाना बताया गया है। थाना बढ़पुरा प्रभारी द्वारा बताया गया कि पकड़े गए उपरोक्त ट्रकों पर कार्रवाई हेतु खनन एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। उन्होंने बताया कि चंबल पुल बार्डर पर पुलिस पिकेट की तैनाती के बाद भी उपरोक्त अवैध खनन के साथ ओवरलोड तक कैसे निकले हैं। इससे भी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
देर रात से चली अवैध खनन एवं ओवरलोडिग परिवहन चेकिग को लेकर उपरोक्त इटावा ग्वालियर मार्ग पर लगभग पूरे दिन जाम की स्थिति रही। जाम से आम जनता के अलावा मरीजों के वाहनों को भी निकलने के लिए घंटों तक जूझना पड़ा।