Move to Jagran APP

परिषदीय विद्यालयों में 1.10 लाख स्वेटर बांटे जाएंगे

जागरण संवाददाता इटावा परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष 1 लाख 10 हजार स्वेटर बांटे जाएंगे इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे ज्यादा स्वेटर महेवा ब्लॉक में बांटे जाएंगे उसके बाद बढ़पुरा ब्लॉक में बांटने का लक्ष्य

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:09 AM (IST)
परिषदीय विद्यालयों में 1.10 लाख स्वेटर बांटे जाएंगे
परिषदीय विद्यालयों में 1.10 लाख स्वेटर बांटे जाएंगे

जागरण संवाददाता, इटावा : परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष 1 लाख 10 हजार स्वेटर बांटे जाएंगे, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे ज्यादा स्वेटर महेवा ब्लॉक में बांटे जाएंगे, उसके बाद बढ़पुरा ब्लॉक में बांटने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक जनपद को 39 हजार स्वेटरों की सप्लाई दी गई है। स्वेटरों को बांटने का लक्ष्य नवंबर माह में ही पूरा करने के निर्देश शासन ने दिए हैं।

loksabha election banner

सर्दी शुरू होते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने स्वेटरों को बांटने की कवायद शुरू कर दी है। स्वेटर की सप्लाई करने वाली फर्मो ने अभी एक खेप स्वेटर की जनपद में भेजी है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने विकास खंड बढ़पुरा के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कांधनी में स्वेटर बांटने का कार्यक्रम शुरू किया। 15 नवंबर तक जनपद को 39 हजार 729 स्वेटरों की आपूर्ति हो चुकी थी, जिसमें से विकास खंड बढ़पुरा में 15 हजार 60, भरथना 10 हजार 800, महेवा में 13 हजार 269 स्वेटरों की आपूर्ति की जा चुकी है। स्वेटर प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि जैसे-जैसे स्वेटर आते जाएंगे वैसे-वैसे विद्यालयों में आपूर्ति कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वेटर बच्चों के लिए कक्षा एक से चार तक के मीडियम साइज के कुल 32 हजार 450 तथा कक्षा पांच व छह के बड़े साइज के 26 हजार 27 व कक्षा 7 व 8 के एक्सएल व डीएक्सएल साइज के 18 हजार 432 बांटे जाएंगे। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि 30 नवंबर तक सभी परिषदीय विद्यालयों को स्वेटर बांटने के लिए कहा गया है।

ब्लॉकवार स्वेटरों का वितरण महेवा 19,048

ताखा 12,257

चकरनगर 8,271

भरथना 13,900

सैफई 8,999

जसवंतनगर 14,707

नगर क्षेत्र 4,401

बसरेहर 13,559

बढ़पुरा 15,099

कुल 1,10,601


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.