कूड़े-कबाड़े से छात्रों ने बनाए आकर्षक मॉडल
राजकीय जिला कृषि व औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में वेस्ट मेटेरियल हैंड
एटा, जागरण संवाददाता: राजकीय जिला कृषि व औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में वेस्ट मेटेरियल हैंडीक्राफ्ट एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कूड़े-कबाड़े की वस्तुओं से तरह-तरह के मॉडल तैयार कर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया। खुद जिलाधिकारी भी इन बच्चों की प्रतिभा को सराहते नजर आए। इस दौरान बच्चों ने नृत्य में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करने के दौरान डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है जो उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करता है। मुख्य वक्ता डॉ. सुकेश यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। आयोजन में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने वेस्ट मेटेरियल से तैयार मॉडल प्रदर्शित किए। हैडीक्राफ्ट जूनियर वर्ग में अलीशा प्रथम, ऋषभ द्वितीय, आरब तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम, वीर द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहे।
डांस के केजी ग्रुप में मदीना फराज प्रथम, लव द्वितीय और कनिष्का सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीन से छह के ग्रुप में खुशी यादव प्रथम, असफिया द्वितीय और ओम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छह से आठ के ग्रुप में देवांश प्रताप सिंह प्रथम, अनामिका द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौ से 12 तक के ग्रुप में आस्था राजपूत प्रथम, लक्ष्मी चौहान द्वितीय और प्रतिष्ठा तृतीय स्थान पर रही। डांस ग्रुप में डिपल प्रथम, अंशुमान द्वितीय और जानवी तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका निधि आमौरिया, संध्या गुप्ता और करुणा सिंह ने निभाई। आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभाष पाठक और मुनीश चौहान एवं दामोदर सिंह राठौर का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान इंजीनियर केबी सिंह चांसलर जेएस यूनिवर्सिटी, राम सिंह एसीएमओ, संजय शर्मा, राजकुमारी चौहान पूर्व ब्लॉक प्रमुख, राहुल गुप्ता एडवोकेट, शुभम चौहान, प्रतीक आमौरिया, सुरेंद्र सिंह तोमर, इंजीनियर अरुण कुमार, इंजीनियर भूप सिंह शर्मा ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की। संयोजिका नीलम सिंह एवं नम्रता सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर चंद्रप्रभा देवी, कमलेश, नंदिनी गोस्वामी, गरिमा सिंह, मनोरमा, मीनू सिंह, कंचन सिंह, सोनल सिंह, सुजाता सिंह, कविता सिंह, सरला सिंह, मधु वर्मा, बबिता, अखंड प्रताप सिंह, अकरम खान, किशोर कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, सुनील कुमार, इबलाश खान, अरुण दीक्षित आदि लोग उपस्थित थे। संचालन संयोजिका नीलम सिंह ने किया।