Move to Jagran APP

पौधे रोपकर लिया पर्यावरण की रक्षा का संकल्प

बुद्धिजीवियों ने की पौधे रोपने की अपील जगह-जगह आयोजित किए गए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 06:10 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 06:10 AM (IST)
पौधे रोपकर लिया पर्यावरण की रक्षा का संकल्प
पौधे रोपकर लिया पर्यावरण की रक्षा का संकल्प

जासं, एटा: विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधे रोपे गए और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया। लोगों से पौधरोपण की अपील भी की गई।

loksabha election banner

शहर में राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने अपनी गृह वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने वर्चुअल संदेश भी दिया कि ध्यान रखें जीवन तब तक है जब तक सांसें हैं। सांसें तभी तक सुरक्षित हैं जब तक आक्सीजन है। इसलिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।

पुलिस लाइन में एसएसपी उदयशंकर सिंह ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से इंसान का गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं। प्रकृति के महत्व को समझने की जरूरत है। हरियाली बढ़ाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करने चाहिए। कार्यालय हो अथवा घर सभी जगह पर्यावरण बचाने की कोशिशें हों। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एसडीएम सदर अबुल कलाम और सीओ सिटी राजकुमार ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि हरियाली के कारण ही पर्यावरण सुरक्षित है, इसलिए इसकी रक्षा का संकल्प सबको लेना चाहिए।

जलेसर में उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने वन विभाग के गेस्ट हाउस में 21 पौधे रोपित किए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षों को बचाने की शपथ लें। जलेसर में ही इसौली रोड पर पीपल, आंवला, अमरूद, जामुन आदि फलदार पौधे रोपित किए गए। सीओ जलेसर राकेश कुमार बालियान, तहसील दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चौहान, वन दरोगा शेरपाल सिंह, पिकी कुशवाह आदि मौजूद रहे।

मारहरा में अखिल भारतीय किसान यूनियन ने रतनपुर पुल की पटरी पर पौधे रोपित किए। जिला प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर सिर्फ पौधे लगाने से ही कुछ नहीं होगा इनका संरक्षण करना भी जरूरी है। इसलिए प्रत्येक पौधे को गोद लिया जाए। जिलाध्यक्ष अनुराग, विनय, शशिकांत यादव, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे। मारहरा विद्युत उपकेंद्र पर अशोक यादव, विपिन यादव, बलवीर सिंह, मोहित यादव, अजय कुमार, राय सिंह, राकेश कुमार आदि ने पौधरोपण किया। जिलेभर में लोगों ने पौधरोपण में रुचि दिखाई, हालांकि कोई बड़ा कार्यक्रम कोविड के चलते आयोजित नहीं किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.