बाइक की टक्कर से महिला की मौत
एटा। निधौलीकलां क्षेत्र में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक बाइक को छोड़ कर फरार हो गया।
एटा। निधौलीकलां क्षेत्र में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गया।
सोमवार देर शाम ग्राम धौलेश्वर निवासी धीरेंद्र कुमार निधौलीकलां से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ 35 वर्षीय पत्नी प्रेमलता भी थी। जैसे ही दोनों पैदल नगला भूड़ और जाटवपुरा के मध्य पहुंचे कि तभी तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने प्रेमलता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित चालक मौके से बाइक छोड़कर भाग निकला। घायल प्रेमलता को पति द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे में देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान आगरा में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के ससुर रामसहाय ने निधौलीकलां थाने में दर्ज कराई है।
दूसरी ओर बागवाला क्षेत्र में ग्राम कनकपुर के निकट अनियंत्रित ऑटो पलटने से निधौलीकलां के ग्राम किशनपुर निवासी यशवीर ¨सह घायल हो गया।
वहीं रिजोर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से शहर के मुहल्ला अवंतीबाईनगर निवासी बाइक सवार ऋषि कुमार घायल हुआ है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में घायल ग्राम अल्लैपुर निवासी सतीशचंद्र, नगला पुढियार निवासी राजीव कुमार तथा पिलुआ क्षेत्र के नगला सइया निवासी कुलदीप को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल यशवीर, कुलदीप और राजीव को हालत खतरे में देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।