मौसम की बिगड़ी चाल, छाया कोहरा
जागरण संवाददाता, कासगंज: तीन दिन घूप का अहसास कराने वाले मौसम बुधवार को खराब हो गया। घ
जागरण संवाददाता, कासगंज: तीन दिन घूप का अहसास कराने वाले मौसम बुधवार को खराब हो गया। घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ तो यातायात पर असर पड़ा। अवकाश समाप्त होने के बाद खुले सरकारी स्कूलों में उपस्थिति कम दिखी। वाहनों को लाइट जलाकर रास्ता तय करना पड़ा।
कड़ाके की ठंड के बाद तीन दिन से सुखद अहसास करा रहा मौसम बुधवार को फिर पुराने ढर्रे पर आ गया। सुबह कोहरे की चादर में लिपटी निकली तो सूर्यदेव का 11 बजे बाद आगमन हो सका। सुबह घना होने से नागरिकों को एक बार फिर तकलीफों से जूझना पड़ गया। अवकाश के बाद बुधवार को खुले सरकारी स्कूलों में भी मौसम का असर दिखाई दिया। तमाम विद्यार्थी तो स्कूल ही गोल कर गए, जबकि दूसरे स्कूलों में भी मौसम का असर दिखा, यहां भी उपस्थिति कम देखने को मिली।
सुबह घना कोहरे से शहर और कस्बों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र इसके आगोश में डूबे रहे। देहात क्षेत्रों में तो कोहरा शाम डूबने तक बना रहा, जबकि शहर और कस्बों में दोपहर बाद सूरज देव का आगमन होने से राहत मिल गई। कोहरे की वजह से ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित दिखा। मार्गों पर वाहनों को लाइट के सहारे रास्ता तय करना पड़ा। ट्रेनें भी देरी से चली तो बसों और दूसरे वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। यात्रियों को ठंड में वाहनों का इंतजार कष्ट देता रहा।
सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन
बुधवार को कोहरा छाए रहने से तापमान भी गिरा तो हवाओं ने और शह देकर ठंड को भड़का दिया। दोपहर तक चली सर्द हवाओं से मौसम ठंडा पड़ा रहा। एक बार ठंड लौटने से गर्म वस्त्रों की बिक्री भी इजाफा होने लगा है। मिशन चौराहे के पास सजी गर्म कपड़ों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई।
आज भी खराब रहेगा मौसम
बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस और दिन का अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को रात को तापमान एक और डिग्री से. कम होने की संभावना है, इससे सुबह ठंड का वार झेलना पड़ सकता है, जबकि दोपहर का तापमान और बढ़ने की संभावना है।