Move to Jagran APP

आकर्षक झांकियों संग निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

एटा जासं। वाल्मीकि जयंती जिले में परंपरागत रूप से मनाई गई। रविवार को शहर के जाटवपुरा से महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा का नगर भ्रमण हुआ। अनुयाइयों ने मंदिर में वाल्मीकि प्रतिमा का पूजन किया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव द्वारा प्रतिमा की आरती उतार कर किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:03 AM (IST)
आकर्षक झांकियों संग निकली वाल्मीकि शोभायात्रा
आकर्षक झांकियों संग निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

एटा, जासं। वाल्मीकि जयंती जिले में परंपरागत रूप से मनाई गई।

loksabha election banner

रविवार को शहर के जाटवपुरा से महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा का नगर भ्रमण हुआ। अनुयाइयों ने मंदिर में वाल्मीकि प्रतिमा का पूजन किया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव द्वारा प्रतिमा की आरती उतार कर किया।

इस उपलक्ष्य में वाल्मीकि समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि के भंडारे का भी कई स्थानों पर आयोजन किया गया। शोभायात्रा में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के संस्थापक गुरुदयाल विश्नोई, कुलदीप वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष राजू वाल्मीकि, मेला संयोजक निखिल चौहान, सह संयोजक बलवीर प्रसाद मधुर, पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, नीतू चौहान के अलावा सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, अनिल यादव प्रधान, रमाशंकर लटधारी, कृपाशंकर पहलवान, रामबाबू अटल, पीयूष वाल्मीकि, विक्रम अटल, नवीन कुमार, पिटू चौहान, रामदास चौहान, विनोद प्रेमी, बलवीर भाष्कर, बसपा जिलाध्यक्ष महेश चंद्रा, मुनीष वाल्मीकि, आरिफ हुसैन, दीपकराज आदि सजातीय लोग मौजूद थे।

मारहरा: कस्बा में वाल्मीकि जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक वीरेन्द्रसिंह लोधी, पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी और एसओ जितेन्द्र भदौरिया ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान अनिल वाल्मीकि, इंदल वाल्मीकि, अशफाक कुरैशी, यूनुस सिद्दीकी, अशोक वाल्मीकि, सुनहरीलाल वाल्मीकि, विजयपाल, नीलकमल, सचिन कुमार, अरविद, रोहिताश, खिलौना वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, संजय कुमार, अमर वाल्मीकि, चंदन, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, चंदू, विशाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

अवागढ़: भारतीय क्रांतिकारी संघ द्वारा विवेकपुरी बाल्मीकि बस्ती में महर्षि की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाकियू भानु के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, उदयवीर सिंह व मुख्य वक्ता प्रमोद मड़ाका आदि ने महर्षि के जीवन से सीख लेने को कहा। इस दौरान शिवप्रताप सिंह, प्रशांत यादव, सतेंद्र सिंह, तहसील प्रचारक रवि कुमार, कार्यक्रम आयोजक गिरीश, चंद्रपाल, दिनेश, कालीचरन, मुनेश, सतीश, अनिल वाल्मीकि आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.