सभी मतदाता समझें, हर वोट महत्वपूर्ण
सकीट थाना परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मतदान का महत्व बताते हुए लोगों को शपथ दिलाई। एसडीएम नंदलाल सिंह ने कहा कि मतदाताओं को समझना होगा कि एक-एक वोट काफी महत्वपूर्ण होता है।
सकीट, जासं। थाना परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मतदान का महत्व बताते हुए लोगों को शपथ दिलाई।
एसडीएम नंदलाल सिंह ने कहा कि मतदाताओं को समझना होगा कि एक-एक वोट काफी महत्वपूर्ण होता है। आपका एक वोट किसी प्रत्याशी का सितारा चमका सकता है तो किसी का गर्दिश में भी ला सकता है। इसलिए हर हाल में मतदान करने जरूर जाएं। क्षेत्राधिकारी देवानंद ने कहा कि सभी लोग स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान करें। अगर कोई दबाव या भय से वोट नहीं दे पा रहा है सीधे जानकारी दे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। ईवीएम के जरिए लोगों को वोट डालने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना प्रभारी कृतपाल, सीडीपीओ सोनी कुशवाह, लेखपाल सत्यवीर सिंह, चंद्रप्रकाश, तेजपाल सिंह, मु. सईद, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह कठेरिया, हरिओम कठेरिया, प्रधान ब्रजेश प्रताप सिंह, मधुबाला, बीएलओ रुद्रभान शर्मा, धर्मवीर, धर्मेंद्र शाक्य आदि लोग मौजूद थे।