मैनपुरी की महिला समेत दो से दुष्कर्म
एटा: मैनपुरी की महिला समेत दो ने दुष्कर्म के मामले कोतवाली नगर में दर्ज कर ली गयी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामले फर्जी हैं तथा द्वेषवश लिखाये गये हैं।
जागरण संवाददाता, एटा: मैनपुरी की महिला समेत दो ने दुष्कर्म के मामले कोतवाली नगर में दर्ज कराएं हैं।
नयागांव क्षेत्र की महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है। उस मामले में तारीख करने 3 मई 2018 को वह एटा आई हुई थी। आरोप है कि तभी कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी पति विजय और ससुर कृपाल ¨सह उसे अलीगंज रोड स्थित ग्राम शीतलपुर ले गये। आरोप है कि इस दौरान पति ने अपनी हिरासत में रखकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता द्वारा गुरुवार शाम दी तहरीर पर दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट विजय और उसके पिता के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
दूसरी ओर मैनपुरी जिले के दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम भरतपुरा की महिला ने गुरुवार शाम कोतवाली नगर पुलिस को बताया कि पड़ोसी ग्राम रानीपुर निवासी प्रमोद कुमार से उसकी दोस्ती थी। आरोप है कि दोस्ती के बहाने प्रमोद अपने तीन अन्य साथियों की मदद से उसे लखनऊ, मैनपुरी जिले के कस्बा एलाऊ तथा एटा शहर के अलावा कई जगहों पर ले गया। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट प्रमोद समेत चार के खिलाफ दर्ज कर ली है। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक एनडी तिवारी ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।