Move to Jagran APP

गोशाला में चोरों का धावा, खोल ले गए गाय

कस्बा में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। श्मसान के पास स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल (गोशाला) पर धावा बोल दिया। कर्मचारियों को बंद कर दिया और गायें खोलकर ले जाने लगे। कर्मचारियों ने फोन पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर चोर गायों को छोड़ भाग गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:06 AM (IST)
गोशाला में चोरों का धावा, खोल ले गए गाय
गोशाला में चोरों का धावा, खोल ले गए गाय

एटा, जागरण संवाददाता: कस्बा में शनिवार रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। श्मसान के पास स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल (गोशाला) पर धावा बोल दिया। कर्मचारियों को बंद कर दिया और गाय खोलकर ले जाने लगे। कर्मचारियों ने फोन पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर चोर गायों को छोड़ भागे।

loksabha election banner

नगर पंचायत की ओर से इस गोशाला का संचालन किया जा रहा है। फिलहाल इसमें 100 से अधिक गाय आश्रित हैं। जिनकी देखभाल व सुरक्षा का जिम्मा नगर पंचायत के हवाले ही है। सुरक्षा व्यवस्था और देखरेख के लिए दिन और रात में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार रात 10 बजे गोशाला पर चोर आ धमके। पिछले गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी विशम्भर व महीपाल कमरे में लेटे हुए थे। चोरों ने इस कमरे का दरबाजा बंद कर दिया। इसके बाद चार गाय खोलकर ले जाने लगे। आहट सुनकर जब विशम्भर ने कमरे का दरवाजा खेालने की कोशिश की तो बाहर से बंद होने पर वह चौंक गया। खिड़की से झांकने पर उसने देखा कि पांच लोग गायों को ले जा रहे थे। उसने तुरंत ही फोन से नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर तक सूचना पहुंचाई। जहां से पुलिस को खबर की गई। कुछ समय बाद पुलिस वहां पहुंच गई। तब तक चोर कुछ ही दूरी पर निकल पाए थे। पुलिस को देख वो गायों को खेतों में छोड़कर भाग निकले। जहां से गायों को वापस लाया गया। पुलिस व अन्य लोगों ने गोशाला पहुंचकर कमरे का दरबाजा खोल कर्मचारियों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि सभी गाय सुरक्षित हैं। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.