सकीट में वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला
एटा। सकीट क्षेत्र में नींव बना रहे लोगों पर दबंगों ने लाठी तथा सरिया से हमला कर के लोगो को घायल कर दिया। जिसमें उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। बेटी दामाद सहित तीन घायल हो गए हैं।
जागरण संवाददाता, एटा: सकीट क्षेत्र में नींव बना रहे लोगों पर दबंगों ने लाठी तथा सरिया से हमला बोल दिया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। आठ लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हमले की यह घटना गांव नगला टिकुरिया उर्फ मुबारिकपुर निबरुआ में बुधवार शाम की है। गांव निवासी अनुसूचित जाति के मनीराम, उसका भाई धनीराम, पत्नी शरनश्री और ससुर फीरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र के गांव कुड़ीना निवासी 65 वर्षीय नत्थू ¨सह मकान की नींव लगा रहे थे। तभी दबंग प्रवृत्ति का गांव का ही राजबहादुर अपने पुत्र जितेंद्र, विष्णु, जागेश्वर, दिनेश, रतनेश व दो अन्य रिश्तेदारों के साथ लाठी-डंडा व सरिया से लैस होकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि राजबहादुर और उसके पुत्रों ने लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर नत्थू ¨सह को मरणासन्न हालत में कर दिया। हमले में उसकी बेटी शरनश्री, दामाद मनीराम व उसका भाई धनीराम घायल हो गए।
हमले में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात 11 बजे घायल नत्थू ¨सह की मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल मनीराम ने पुलिस को बताया कि जगह को लेकर राजबहादुर से उसका विवाद चला आ रहा है। आरोपित राजबहादुर उसकी जमीन हड़पना चाहता था। संबंधित मामला दीवानी में चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर दबंगों ने हमला किया है। एसओ सकीट कृतपाल ¨सह ने बताया कि घायल मनीराम की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट राजबहादुर, उसके पुत्र जितेंद्र, विष्णु कुमार, जागेश्वर, दिनेश व रतनेश समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।