यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जर्जर हुआ रुदायन मार्ग, गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन
एटा-कासगंज और फर्रूखाबाद के बार्डर पर सात किलोमीटर तक रुदायन मार्ग पूरी तरह से जर्जर

संसू, राजा का रामपुर (एटा): एटा-कासगंज और फर्रूखाबाद के बार्डर पर सात किलोमीटर तक रुदायन मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें गुजरते वक्त वाहन हिचकोले खा रहे हैं। मार्ग ठीक कराने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद भी सड़क ठीक नहीं हो पाई है।
राजा का रामपुर क्षेत्र स्थित रुदायन मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए व्यस्ततम सड़क है। इसी मार्ग के माध्यम से लोग पटियाली, भरगैन सहित नगला माली, भैंसराना, तुलई नगला, नगला मौजी, रायपुर, नगला गनू, पहरईया, तिगरा ताजपुर आदि दर्जन जगहों तक पहुंचते हैं। यह मार्ग पिछले करीब दो साल से जर्जर हालत में है। सड़क से गिट्टी पूरी तरह से उखड़ चुकी है। लंबी दूरी तक केवल पत्थर नजर आते हैं। सड़क पर हुए गड्ढों में जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को राह निकलना मुश्किल होता है। सड़क ठीक कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद भी मार्ग ठीक नहीं हो सका है। जर्जर मार्ग और उसमें गड्ढों के कारण क्षेत्र के लोगों को दूसरे लंबे मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है। इसे लेकर उनको परेशानी के साथ ही वाहनों का अधिक खर्च उठाना पड़ता है। उप मुख्यमंत्री को मार्ग ठीक कराने के लिए ज्ञापन दिया गया था। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस रोड का निर्माण मुख्य मुद्दा होगा।
-विजय सिंह राठौर रेलवे स्टेशन को जाने का इकलौता रोड है। जिस पर भी गड्ढे होने से गुजरना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी मार्ग को चौड़ा और दुरूस्त नहीं कराया गया है।
-नेम सिंह यादव
