Move to Jagran APP

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, एटा: सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा ने वीरांगना प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:24 PM (IST)
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, एटा: सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा ने वीरांगना प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने विभिन्न सरकारी याोजनाओं की जानकारियां दी।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि छात्राओं केा हमेशा आत्मरक्षा के साधनों में दक्ष होना चाहिए ताकि वे प्रत्येक परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर सकें। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिव्या चौहान ने डायल 1090, डायल 100 के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों पर छात्राओं को जानकारियां दी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभ्रा भूपेंद्र ¨सह ने छात्राओं को राष्ट्र सेविका समिति के शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से छात्राएं आत्मरक्षा के साधन सीख सकती है। कार्यक्रम में ताईक्वांडो ब्लेक बेल्ट मुकेश कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न पैतरे सिखाए।

इस मौके पर जिला संयोजक विनीत प्रकाश गुप्ता,सौरभ गुप्ता, अंकित चौहान, हर्ष गुप्ता, सचिन उपाध्याय, अंकित मोदी, देवेंद्र भदौरिया, प्रदीप महाजन, ईशान ¨सह, अमित जैन, प्रभात पाठक, धीरज पाठक, लोकेश पचौरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.