सबमर्सिवल खराब, कैसे बुझे नागरिकों की प्यास
एटा जासं। शहर के भूतेश्वर स्थित नगर पालिका की आवासीय कालोनी में पिछले एक माह से सबमर्सिबल खराब पड़ी है। जिसके कारण कालोनी वासियों को पानी के लिए खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप के सहारे कालोनी के करीब 27 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसने को विवश हैं। बावजूद इसके पालिका प्रशासन उनकी इस समस्या के निराकरण को कोई प्रयास नही कर रहा। शुक्रवार को पीड़ित कालोनीवासियों का गुस्सा जमकर फूटा।
एटा, जासं। शहर के भूतेश्वर स्थित नगर पालिका की आवासीय कालोनी में पिछले एक माह से सबमर्सिबल खराब पड़ी है। जिसके कारण कालोनी वासियों को पानी के लिए खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप के सहारे कालोनी के करीब 27 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसने को विवश हैं। बावजूद इसके पालिका प्रशासन उनकी इस समस्या के निराकरण को कोई प्रयास नही कर रहा। शुक्रवार को पीड़ित कालोनीवासियों का गुस्सा जमकर फूटा।
सैंकड़ों की संख्या में कालोनीवासी एकत्र होकर शुक्रवार को पालिका चेयरमैन मीरा गांधी के यादव नगर स्थित आवास पर सुबह डेरा डाले रहे। इस दौरान काफी देर तक जब पालिकाध्यक्ष ने समस्याग्रस्त कालोनी वासियों की कोई सुध नहीं ली, तो उत्तेजित कालोनीवासी नारेबाजी पर उतर आए। मगर पालिकाध्यक्ष ने स्वयं न आकर मौके पर एक लड़की को भेजकर यह कहलवा दिया कि जो भी समस्या है, उससे जलकल विभाग को अवगत कराएं। कालोनी वासियों ने इस पर बताया कि जलकल विभाग को भी जानकारी दी जा चुकी है। कई दिन बीतने के बाद भी जब समस्या का निराकरण नहीं हुआ है, तब वे मजबूर होकर उनके पास आए हैं। इस बात पर काफी देर तक संबंधित लड़की से कालोनी वासियों की नोकझोंक होती रही। पूर्व पालिका चेयरमैन राकेश गांधी ने मामले की नजाकत को देख लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, और समस्या समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका। कालोनी वासियों का कहना था कि वे पीने के लिए पानी की आपूर्ति कहां से लें। कैसे बच्चों और परिवारीजनों की प्यास बुझाएं। कैसे निपटाएं घरेलू कामकाज? क्या कहते हैं आवासीय कालोनी के वाशिदे
--------------------
- उमसभरी गर्मी में बिना पानी के कैसे काम काज किया जाए। कई शिकायतें करने के बाद भी कोई संज्ञान पालिका प्रशासन ने नही लिया है। यूनुस अली
- जलकल विभाग यह कहकर टरका देता है कि जब तक कालोनी पालिका को हस्तांतरित नहीं होती, किसी समस्या का निराकरण नही होगा। मेंहदी हसन
- आखिर यह चुनमुन कौन है? क्या पालिका की कर्मचारी है? यदि है तो उसकी तैनाती पालिका में क्यों नहीं? घर पर क्यों रहती है। नूरबानों
- हम समस्या से अवगत कराने आए हैं कितु हमारे साथ एक लड़की इस तरह की अभद्रता करे तो पालिका चेयरमैन को जबाव देना चाहिए।
रूबी खान