युवाओं के वोट बढ़ाने में जुटें सपा कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, (एटा) जलेसर: समाजवादी पार्टी विधानसभा स्तरीय बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की शनिवार को रामगढ़ी कार्यालय पर हुई।
जागरण संवाददाता, (एटा) जलेसर: समाजवादी पार्टी विधानसभा स्तरीय बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की शनिवार को रामगढ़ी स्थित कार्यालय पर बैठक हुई,जिसमें वोट बढ़ाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष असरफ हुसैन ने कहा कि कोई भी जंग बिना हथियारों के नहीं जीती जा सकती। यदि हमें 2019 में लोकसभा चुनाव जीतना है तो वोट बढ़ाने में जुटना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को मतदेय स्थलों पर बीएलओ कैंप लगाएंगे। पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि सपा कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं। हमारे गठबंधन ने भाजपा में खलबली मचा दी है।
बैठक को जिलाध्यक्ष महिला सभा अज्जो देवी, जिला महामंत्री राजू यादव, विस अध्यक्ष प्रदीप यादव, लायक ¨सह यादव, सुनील यादव, मोहनलाल वाल्मीक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल ¨सह ठाकुर ने और संचालन राकेश यादव ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव नीरज यादव, नगर अध्यक्ष मु. शहवार अजमी, पुजारी यादव, अ.रसीद अंसारी, राजाराम यादव, लायक ¨सह यादव, सुनील यादव, रवेंद्र यादव, बबलू यादव सहित अनेक सपाई मौजूद थे।