बारिश के मौसम में स्मॉग, सब अचरज में
एटा जासं। बारिश के सीजन में अगर आसमान में कोहरा दिखाई दे तो यह अपने आप में अचरज की बात है। सोमवार की सुबह स्मॉग के कारण धुंधली रही। स्थिति देख सब हैरत में पड़ गए कि इन दिनों स्मॉग की स्थिति कैसे बन गई। आसमान में धुंध सी होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगता रहा और सूर्यदेव भी देर से निकले। शहर के बाहर स्थिति और ज्यादा खराब रही।
एटा, जासं। बारिश के सीजन में अगर आसमान में कोहरा दिखाई दे तो यह अपने आप में अचरज की बात है। सोमवार की सुबह स्मॉग के कारण धुंधली रही। स्थिति देख सब हैरत में पड़ गए कि इन दिनों स्मॉग की स्थिति कैसे बन गई। आसमान में धुंध सी होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगता रहा और सूर्यदेव भी देर से निकले। शहर के बाहर स्थिति और ज्यादा खराब रही।
सुबह जब लोग जागे तो आसमान में घना कोहरा छाया था। दृश्यता भी काफी कम थी, सड़कों पर स्थिति यह बन गई कि वाहनों को अपनी गति धीमी करनी पड़ी। सुबह के समय सड़कें भी खाली थी, लेकिन वाहन आसानी से नहीं निकल पा रहे थे। स्कूली बच्चों के वाहनों के गुजरने में कठिनाई आई। सुबह 6 बजे शहर की तस्वीर काफी धुंधली थी, 7 बजे के बाद सूरज ने दर्शन दिए, लेकिन स्मॉग के कारण तेज धूप नहीं निकली। हालांकि बारिश के मौसम के चलते आसमान में बादल भी छाए थे, सबको हैरत हो रही थी कि आखिर इस सीजन में स्मॉग कहां से आ गया। इससे पहले रात में बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं हो सकी। तापमान में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है। प्रतिदिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी यही जानकारी मिली कि वहां भी स्मॉग की स्थिति बनी रही। इन हालातों को देखकर किसान भी चितित नजर आए। लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर यह सब है क्या, कोई इसे ओस बता रहा था तो कोई कोहरा।