रास्ते के विवाद में पथराव, छह घायल
जासं एटा अवागढ़ क्षेत्र में रास्ते के विवाद में दर्जनभर लोगों द्वारा दो बार किए गए पथराव में
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:05 AM (IST)
जासं, एटा: अवागढ़ क्षेत्र में रास्ते के विवाद में दर्जनभर लोगों द्वारा दो बार किए गए पथराव में बालक समेत छह घायल हो गए। सोमवार शाम ग्राम मींसा खुर्द निवासी अर्जुन सिंह और ब्रजेश के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद अर्जुन सिंह और उसके पक्ष के लोगों ने दो बार पथराव किया। जिसमें ब्रजेश कुमार, उसकी पत्नी धन देवी, परिवार के ही नरेंद्र की पत्नी मधु, संतोष की बेटी पूजा, रिकू का 5 वर्षीय पुत्र अभय तथा वृद्ध शशिकांत घायल हो गए। स्वजनों द्वारा पथराव में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें