शबनम बनीं सभासद संघ की अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, एटा: एटा नगर पालिका के सभासद संघ का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया। जिसमें शबनम को स
जागरण संवाददाता, एटा: एटा नगर पालिका के सभासद संघ का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया। जिसमें शबनम को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी में 15 पदाधिकारी और सदस्य रखे गए हैं।
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास पर हुई बैठक के दौरान सभी की सहमति से वार्ड संख्या 6 की सभासद शबनम को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं बिजेंद्र गुप्ता को संरक्षक, शांतनु चौहान को उपाध्यक्ष, दिलीप पचौरी को सचिव, उमाकांत चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष, मनोज जैन को उप सचिव, अनुज जैन को मंत्री, शाइस्ता को मीडिया प्रभारी, रेनू गुप्ता को सलाहकार मंत्री और संगीता को प्रचार मंत्री बनाया गया, जबकि साधना, कुसुमा देवी, रियाज अहमद, प्रेमलता और कुलदीप कुमार को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में जगह दी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का विधायक तथा उनकी धर्मपत्नी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, मो. वारिस, गौरव पुंढीर आदि लोग मौजूद रहे।