मजदूर समेत दो की सड़क हादसों में मौत
जागरण संवाददाता, एटा : जैथरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत हो गई। जबकि प
जागरण संवाददाता, एटा : जैथरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गयी।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे जैथरा क्षेत्र के ग्राम निजामाबाद निवासी 52 वर्षीय कैलाशचंद्र पांडेय मोटरसाइकिल से एटा से वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी कृष्णादेवी भी थीं। मोटरसाइकिल जैसे ही जैथरा-कुरावली मार्ग पर स्थित ग्राम सदियापुर मोड़ पर पहुंची कि तभी सामने से आ रही बाइक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसा होते ही पति-पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार अमांपुर के नगला मनफूल निवासी अशोक कुमार, हाथरस के ग्राम भिलोखरी निवासी विजेंद्र ¨सह तथा मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के ग्राम महरमई निवासी रेशमा पत्नी भवानी ¨सह, इधर-उधर जा गिरे। जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक कैलाशचंद्र पांडेय की मौत हो गई। घायल अशोक व रेशमा देवी को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया।
दूसरी ओर राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम खैरपुरा निवासी मजदूर 25 वर्षीय जुगेंद्र ¨सह कोतवाली नगर क्षेत्र में ओवर ब्रिज के समीप ऑटो की चपेट में आकर गुरुवार दोपहर घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। वहीं मिरहची क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रामई पुलिया से टकराकर कार पलटने से फीरोजाबाद जिले के थाना व कस्बा सिरसागंज निवासी प्रदीप कुमार तथा श्याम ¨सह घायल हुए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा रिजोर में ट्रैक्टर की टक्कर से ग्राम इब्राहिमपुर नगरिया निवासी श्यामसुंदर तथा हृदेश कुमार घायल हुए हैं।