Move to Jagran APP

शैक्षिक उन्नयन के साथ संगठन की मजबूती का संकल्प

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन महर्षि दयानंद सभागार में पदाधिकारियों ने ली शपथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 05:56 AM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 05:56 AM (IST)
शैक्षिक उन्नयन के साथ संगठन की मजबूती का संकल्प
शैक्षिक उन्नयन के साथ संगठन की मजबूती का संकल्प

जासं, एटा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिले की ब्लाक कार्यकारिणी का पुनर्गठन शुक्रवार को शहर के आर्य समाज मंदिर में हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शैक्षिक उन्नयन के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

ब्लाक वार कार्यकारिणी के पुनर्गठन के तहत पर्यवेक्षक कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार पाराशर तथा निर्वाचन अधिकारी धनवीर सिंह ने ब्लाक वार नामांकन उपलब्ध कराए, तत्पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई। बाद में ब्लाक कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डा. रमा दुबे को ब्लाक अध्यक्ष सकीट तथा सोमेश मिश्रा को मंत्री, सोमेंद्र यादव कार्यकारी अध्यक्ष, अरविद सोलंकी कोषाध्यक्ष, तरुण चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शीतलपुर ब्लाक में गेंदालाल वर्मा अध्यक्ष, गौरव वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, हरिहर वर्मा मंत्री, सौरव यादव उपाध्यक्ष, प्रतिभा सिंह महिला उपाध्यक्ष, राहुल वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। अवागढ़ ब्लाक में विजयलक्ष्मी, अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, अरविद प्रताप सिंह मंत्री, बृजेश कुमार कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह संगठन मंत्री निर्वाचित हुए। विकास खंड मारहरा में अनूप कुमार पाल अध्यक्ष, हिमांशु पाल कार्यकारी अध्यक्ष, सौरव यादव उपाध्यक्ष तथा योगेश राजपूत मंत्री बने।

इसके अलावा विकास खंड जैथरा के लिए सत्येंद्र पाल सिंह अध्यक्ष, अनीश तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, विवेक प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, बिबसार बौद्ध मंत्री, अश्वनी कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी क्रम में निधौली कलां के लिए रीतम शर्मा अध्यक्ष अनीता राय मंत्री, विवेक कुलश्रेष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, प्रिया शर्मा व श्वेता उपाध्यक्ष, जयप्रकाश पचौरी कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष डा. हरिओम शर्मा ने सभी को साहित्य निर्माण का संकल्प एवं शपथ दिलाई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, उषा शाक्य, कुलदीप कुमार, संजय सिंह, संतोष कुमार, माधवी वाष्र्णेय, सहित काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। संचालन संजय शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.