Move to Jagran APP

शाह के कार्यक्रम के लिए रामलीला मैदान छोटा

एटा, जासं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 6 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए एटा का रामलीला मैदान भी छोटा पड़ गया। आयोजकों ने इस मैदान को लेकर दिनभर माथापच्ची की, लेकिन 17 जनपदों से आने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होगी, इस वजह से मैदान फाइनल नहीं हो सका। जबकि इससे पहले रामलीला मैदान में ही कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 11:15 PM (IST)
शाह के कार्यक्रम के लिए रामलीला मैदान छोटा
शाह के कार्यक्रम के लिए रामलीला मैदान छोटा

एटा, जासं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 6 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए एटा का रामलीला मैदान भी छोटा पड़ गया। आयोजकों ने इस मैदान को लेकर दिनभर माथापच्ची की, लेकिन 17 जनपदों से आने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होगी, इस वजह से मैदान फाइनल नहीं हो सका। जबकि इससे पहले रामलीला मैदान में ही कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की गई थी।

loksabha election banner

भाजपा की दिन में आगरा में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई थी। जिसमें एटा के पदाधिकारी भी गए थे। इसके बाद 3 बजे से प्रदर्शनी पंडाल में बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में एटा और कासगंज दोनों जनपदों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी ¨सह समेत कई बड़े पदाधिकारी मौजूद थे। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता आएंगे। एटा और कासगंज के कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रहे इसलिए अभी से ही संपर्क में जुट जाएं। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे, उनके हर निर्देश को आत्मसात करना है ताकि चुनाव में सफलता हासिल हो।

वहीं प्रांतीय नेताओं के अलावा एटा के जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, जिला प्रभारी विधायक उदयभान ¨सह समेत कई नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए उचित जगह को लेकर मंत्रणा की। तीन हेलीकाप्टर भी आएंगे, उनके लिए हेलीपैड की जगह भी चाहिए। भाजपा की यह टीम मलावन भी पहुंची और वहां भी जगह की तलाश की। संभवत: शनिवार तक जगह पर फैसला हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.