प्रियंका व ज्योतिरादित्य को कमान, कांग्रेसियों में जश्न
सत्रहवीं लोकसभा चुनाव से एन पहले कांग्रेस नेतृत्व द्वारा प्रियंका गांधी को दायित्व सौंपने से कांग्रेसी खुश हुए। उन्होंने मिठाइयां बांटी। कहा कि सही समय पर लिया है सटीक निर्णय।
जागरण संवाददाता, एटा: सत्रहवीं लोकसभा चुनाव से एन पहले कांग्रेस नेतृत्व द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रदेश का प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ¨सधिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से कांग्रेसियों में बुधवार को जर्बदस्त उल्लास दिखा। इस खुशी में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया।
प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका गांधी को राजनीति में लाए जाने की पिछले एक दशक से लगातार मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रियंका गांधी को जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपते हुए प्रभारी का दायित्व सौंपा है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ¨सधिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर संसदीय चुनाव में कुछ नया कर दिखाने का मंसूबा संजोया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने सही समय पर सटीक फैसला लिया है, इससे कांग्रेस के प्रति न सिर्फ हर वर्ग के मतदाताओं का झुकाव बढ़ेगा, बल्कि मुस्लिम, ब्राह्मण और दलित वोटरों को नया प्लेटफार्म भी मिल सकेगा। पीसीसी अरुण दीक्षित, राकेश कश्यप ने कहा कि दोनों ही नेताओं को 40-40 सीटों का नेतृत्व दिया गया है।
खुशी जताने वालों में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य डॉ. शीलेंद्र गौड़, इं. नूर मुहम्मद, अनिल सोलंकी, सुभाष शर्मा, अजीज फारुखी, मो. इरफान, विनीत पाराशर, विजय ¨सह शाक्य, राजू कश्यप, गुलजारी लाल, कांग्रेस सेवादल के चमन खां, गजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।