पक्षी विहार में सैलानी बढ़ाने को शुरू हुई कवायद
(एटा)जलेसर: जनपद के एक मात्र पर्यटन स्थल के दिन अब बहुर सकते हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भी मेहनत करनी होगी।
जागरण संवाददाता, (एटा)जलेसर: जनपद के एक मात्र पर्यटन स्थल के दिन अब बहुर सकते हैं। पक्षी विहार में सैलानियों की संख्या बढ़ाने को कवायद शुरू हो गई है। एसडीएम ने पक्षी विहार में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक लेकर समीक्षा की साथ ही श्रमदान भी किया।
एसडीएम प्रेरणा ¨सह ने पटना पक्षी विहार को विकसित करने को प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने पक्षी विहार में सैलानियों की संख्या बढ़ाने को यथासंभव प्रयास करने का आग्रह किया। पक्षी विहार को विकसित करने के लिए सुझाव भी लिए। इससे पूर्व उन्होंने श्रमदान कर पक्षी विहार में सफाई भी करायी।
एसडीएम ने जनशिकायत के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्व निरीक्षक बेरनी रक्षपाल ¨सह व लेखपाल बेरनी सुरेश ¨सह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार छत्रपति, नायब तहसीलदार सुरेश ¨सह, बीडीओ रघुवीर प्रसाद, डिप्टी रेंजर पटना ओमप्रकाश बघेल, बदन ¨सह, शीषराम, पवन कुमार, अतर ¨सह सहित अनेक लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौजूद थे। पक्षी विहार के विकास को बनेगा प्रस्ताव: एसडीएम प्रेरणा ¨सह ने बताया कि पक्षी विहार के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। पक्षी विहार के बाहर बने टूरिस्ट बंगला को चालू कराने, पक्षी विहार के बाहर मार्ग प्रकाश, पक्षी विहार की 108 एकड़ भूमि का मुआवजा देकर बाउंड्री कराकर जंगली जानवरों से सुरक्षित करने, झील पानी के स्तर लिए सीतापुर रजवाह से पानी की व्यवस्था कैंटीन सुचारू कराने के साथ ही पक्षी विहार को बेहतर करने के लिए जिला व मंडल स्तरीय बैठकें तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पक्षी विहार में कराने के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।