Move to Jagran APP

गोवर्धन महाराज के पूजन को उमड़े नगरवासी

शहर के मुहल्ला श्रंगारनगर स्थित भागवत पंडाल में शुक्रवार को भगवान कृष्ण की गोवर्धन पूजा का मनोहारी वर्णन हुआ। गोवर्धन महाराज को पूजने के लिए उमड़े नगर वासियों ने दूध दही खीर आदि विभिन्न मेवा मिष्ठान्न और पकवानों से गोवर्धन महाराज को भोग अर्पित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:13 AM (IST)
गोवर्धन महाराज के पूजन को उमड़े नगरवासी
गोवर्धन महाराज के पूजन को उमड़े नगरवासी

एटा, जासं। शहर के मुहल्ला श्रंगारनगर स्थित भागवत पंडाल में शुक्रवार को भगवान कृष्ण की गोवर्धन पूजा का मनोहारी वर्णन हुआ। गोवर्धन महाराज को पूजने के लिए उमड़े नगर वासियों ने दूध, दही खीर आदि विभिन्न मेवा मिष्ठान्न और पकवानों से गोवर्धन महाराज को भोग अर्पित किया।

loksabha election banner

कथाचार्य शक्तिदेव महाराज ने बताया कि स्वर्ग के राजा इंद्र के दंभ को दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू कराई थी। जिससे कुपित होकर इंद्र ने सात दिन तक मूसलाधार वर्षा कराई, लेकिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन महाराज को छत्र के रूप में ऊपर उठाकर सम्पूर्ण ब्रज मंडल की रक्षा की थी, तभी से श्रद्धालुओं द्वारा पूजन किया जाता है। कथा पंडाल में नगर वासियों ने गोवर्धन महाराज का घरों से बनाकर लाए दूध दही आदि से बने मिष्ठान्न और पकवानों के द्वारा भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया।

कथा में परीक्षित रामनेश मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, पप्पू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, सुरेश शुक्ला, लालबहादुर पाठक, संतोष तिवारी, अनुराग वशिष्ठ, रामप्रताप, गिरीश चतुर्वेदी, योगेश मिश्रा, सुमन उपाध्याय, नितिन, डा. विनीत, हरी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.