पुलिस गोली से मृत निर्दोषों की सपा करेगी मदद
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हाल में देश भर में जहां भी प्रदर्शन हुए हैं उनमें अधिकांश निर्दोषों की पुलिस की गोली से जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उनके शरीर से निकलीं गोलियों से इस बात की तस्दीक हो चुकी है। ऐसे निर्दोषों की जिनका प्रदर्शन से कोई सरोकार नहीं था और पुलिस की गोलियों से वेवजह मौत का शिकार हो गए उन पीड़ित परिवारों की समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर मदद करेगी। यह विचार शुक्रवार को एटा आए समाजवादी पार्टी स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह धाकरे ने व्यक्त किए।
एटा, जागरण संवाददाता: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हाल में देशभर में जहां भी प्रदर्शन हुए हैं, उनमें अधिकांश निर्दोषों की पुलिस की गोली से जान चली गई। ऐसे निर्दोषों का जिनका प्रदर्शन से कोई सरोकार नहीं था और पुलिस की गोलियों से बेवजह मौत का शिकार हो गए, उन पीड़ित परिवारों की समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर मदद करेगी। यह विचार शुक्रवार को एटा आए स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह धाकरे ने व्यक्त किए।
नागरिकता संशोधन बिल का समाजवादी पार्टी ने खुलकर विरोध किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। सपा समाज की विघटनकारी ताकतों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि देश की सरकार महिलाओं पर बढ़ रहीं एसिड अटैक की घटनाओं को लेकर संजीदा नहीं है। ऐसी घटनाओं के साथ महिला उत्पीड़न और जिन महिलाओं और युवतियों के चेहरे एसिड से विकृत हो चुके हैं, उनकी व्यथा को उकेरने वाली फिल्म छपाक को पूरे देश में टैक्स फ्री दिखाया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह राठौर, देवेंद्र राठौर, सनी यादव, प्रदीप यादव, सुनील यादव सभासद, यशवीर सिंह, संजीव राजपूत, वीटू सभासद, सुनील वर्मा प्रधान, अनिल यादव पलिया, नेत्रपाल यादव, राजीव सोलंकी, नूर मुहम्मद सहित तमाम लोग मौजूद थे।