पार्श्व गायिका ऋतु पाठक ने बिखेरे जलवे
इंडियन आइडल-2 और फेम एक्स जैसे टीवी रियलिटी शो से गायिकी के क्ष
एटा, जागरण संवाददाता : इंडियन आइडल-2 और फेम एक्स जैसे टीवी रियलिटी शो से गायिकी के क्षेत्र में चमकीं पार्श्व गायिका ऋतु पाठक की आवाज का जादू एटा के दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। एटा महोत्सव के मंच पर जलेबी बाई..गीत से चर्चित ऋतु पाठक के साथ दर्शक रात तक झूमते रहे। उनके गीतों ने पंडाल में न सिर्फ जलेबी बाई का जलवा बिखेरा, बल्कि अल्लाह दुहाई है..गीत सुनाकर शहरवासियों का दिल जीत लिया। शुक्रवार को हुए इस रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही प्रदर्शनी का समापन हो गया।
एटा महोत्सव के मंच पर शुक्रवार की रात ग्रांड बॉलीवुड नाइट का शुभारंभ प्रदर्शनी मंच पर स्थापित दीपस्तंभ पर दीपज्योति जलाकर जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्श्व गायिका ऋतु पाठक ने दर्शकों की पंसद पर सबसे पहले जलेबी बाई गीत से की। इसके अलावा ऋतु ने
पापा जाग जाएगा.. राधा नाचेगी.. लिप टू लिप.. और डीजे बजेगा तो पप्पू नाचेगा.. जैसे गानों से सुरों का जादू बिखेर कर दर्शकों और श्रोताओं को मदमस्त कर दिया। वे इंडिया फेम के गीतों पर संगीत की धुनों के साथ झूमने को विवश दिखे। पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से देर तक गूंजता रहा। इसी कार्यक्रम के साथ शुक्रवार रात प्रदर्शनी के समापन की घोषणा कर दी गई।