Move to Jagran APP

यातायात माह में भी जाम से निजात नहीं

हर रोज शहर में तीन से चार घंटे तक लग रहा जाम लग

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 06:54 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 06:54 AM (IST)
यातायात माह में भी जाम से निजात नहीं
यातायात माह में भी जाम से निजात नहीं

एटा: यातायात माह में भी लोगों को शहर के अंदर जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। त्योहार पर जुटने वाली भीड़ से हर रोज शहर में तीन से चार घंटे तक जाम लग रहा है। इसे लेकर लोग इधर से उधर आने जाने में परेशान हो रहे हैं।

prime article banner

यातायात व्यवस्था को समुचित तरीके से चलाने और लोगों को जागरूक करने के लिए शासन स्तर से नवंबर को जागरूकता माह के रूप में बनाने का आदेश दिया। इस माह में भी लोगों को शहर के अंदर लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल पा रही। दीपावाली के त्योहार को लेकर शहर में भीड़ पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ी है। बाजार से सामान खरीदने के लिए दूरदराज से लोग पैदल और वाहनों के साथ शहर में आ रहे हैं। वे समय से खरीदारी करके घर नहीं लौट पा रहे। जिसका कारण शहर में लगने वाला जाम है। शहर में बुधवार को भी तीन घंटे तक जाम के हालात बने रहे। इससे लोगों को सड़क पर खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने जाम हटवाने के लिए शहर के माया पैलेस चौराहा, ठंडी सड़क, कचहरी, शिकोहाबाद और अलीगंज तिराहा मौजूद रहते हुए मशक्कत की। इतना ही नहीं हाईवे पर लगने वाले जाम के कारण अधिकांश लोगों ने गलियों का रास्ता अपनाना शुरू कर दिया है। वहीं यातायात प्रभारी बचान सिंह शाक्य ने बताया कि जाम न लगे इसके लिए शहर में जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। लोग जल्दबाजी करते हुए जाम के हालात बना रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.