सड़कों पर उतरा विपक्ष, बंद रहा बेअसर
जागरण संवाददाता, एटा : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में भारत बंद यहां बेअसर रहा।
जागरण संवाददाता, एटा : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में भारत बंद यहां बेअसर रहा। जिला मुख्यालय समेत सभी कस्बाई इलाकों में बाजार पूरी तरह खुले रहे। व्यवसायियों ने बंद को समर्थन नहीं दिया, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर जगह-जगह प्रदर्शन किए। कहीं-कहीं कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी झंडे लहराते दिखाई दिए।
विपक्षी दलों ने बाजार बंद करने का आह्वान किया था, लेकिन सुबह से ही सभी बाजार खुले रहे और रोजमर्रा की तरह दिनभर चहल-पहल रही। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जीटी रोड पर जुलूस के दौरान जाम लग गया। कार्यकर्ता योगी सरकार मुर्दाबाद, मोदी-योगी होश में आओ, जैसे नारे लगा रहे थे। विपक्षी दलों ने धरना भी दिया। धरने को सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र ¨सह यादव, पूर्व विधायक मारहरा अमित गौरव यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, जिला महासचिव राजू यादव, भूपेंद्र प्रजापति, कृपाशंकर सविता आदि नेताओं ने संबोधित किया। बाद में एक ज्ञापन भी राज्यपाल के नाम संबोधित उपजिलाधिकारी को दिया गया। इस मौके पर अनिल यादव प्रधान, राजकिशोर यादव, जमाल अख्तर, गुमान ¨सह यादव, संजय यादव, दीपक यादगारपुर, रामविलास यादव, पप्पू दिवाकर, सुनील यादव, निर्मल यादव, सलमान, राजीव यादव, लटधारी प्रधान, रमेश श्यौराई, अर¨वद कुमार, जीशान अहमद, अज्जो देवी, नैना शर्मा, किरन यादव, शशिप्रभा शाक्य आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घोड़ा गाड़ी यात्रा निकाली। पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से शहर में जुलूस निकाला गया। यह जुलूस जीटी रोड ठंडी सड़क, मेहता पार्क, घंटाघर, गांधी मार्केट आदि स्थानों से होता हुआ कलक्ट्रेट पर पहुंचा, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मूल्य वृद्धि के विरोध में ज्ञापन दिया। इस मौके पर धरना भी दिया जिसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब ¨सह धनगर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर ¨सह यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान रविकांत यादव, विजय ¨सह शाक्य, अनिल सोलंकी, एकेश लोधी, मुन्नालाल प्रजापति, राजेश धनगर, सुल्तान सैफी, बदन ¨सह बघेल, अमित चौहान, सूरजपाल भारती, सतेंद्र कश्यप, शमउद्दीन, अब्दुल अजीज, डा. इब्राहिम, रमेश यादव, विजेंद्र, अर¨वद कश्यप, विनीत पाराशर, अनिल जैन, नीरज मिश्रा, राजेश गुप्ता, भूदेव बाल्मीकि, अंजू देवी, सत्यवती, लता कुमारी, सुनीता देवी, राजपाल ¨सह यादव, संतोष गुप्ता, नीरज धनगर आदि मौजूद रहे। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम संबोधित दिया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहनों पर झंडे लगाकर जुलूस निकाला। इस मौके पर राजाराम यादव, अशोक कुमार यादव, ज्ञान ¨सह बघेल, अवधेश कुमार, राजवीर ¨सह आदि मौजूद रहे।