मायावती के जन्मदिन पर बसपा-सपा में दिखी एकजुटता
बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन सपा-बसपा ने मिलकर मनाया।
जागरण संवाददाता, एटा: बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन सपा-बसपा ने मिलकर मनाया। इस दौरान दोनों ही दलों के नेता काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर दोनों ही दलों के नेताओं ने बार-बार कार्यकर्ताओं से अपील की कि पूर्व में जो मतभेद रहे हों, उन्हें चुनावी बेला में भुला दें और इस समय दोनों ही दलों के पार्टी मुखियाओं का आदेश मानें। जन्मदिन के बहाने एकजुट हुए सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने सबसे ज्यादा फोकस गठबंधन की एकता पर ही दिया।
यहां अतिथि निवास में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान दोनों ही दलों की पहली पंक्ति के अग्रिम नेताओं का मंच पर जमावड़ा रहा। सपाई लाल टोपी पहनकर पहुंचे। मंच नीले रंग में रंगा हुआ था। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं बसपा नेता अवधपाल ¨सह यादव ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन समय की मांग है। यही वजह है कि दोनों ही दलों के शीर्ष नेताओं ने एक होने का फैसला लिया। इस समय हम सबका लक्ष्य सिर्फ लोकसभा चुनाव होना चाहिए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र ¨सह यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा के साथ हाथ मिलाकर ऐतिहासिक फैसला लिया। हमारे नेताओं का निर्णय सर आंखों पर है। अब हम सभी को मिलकर चुनाव लड़ना है।
कार्यक्रम में मुख्य जोन इंचार्ज अलीगढ़ मंडल बसपा गजराज ¨सह विमल, बसपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व विधायक अजय यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, शिवराज ¨सह यादव, ओमप्रकाश दलित, जहीर मियां, मुनेंद्र पाल ¨सह, जुनैद मियां, महेश चंद्रा, नेम ¨सह राजपूत, सपा नेता अनिल चौधरी, लोकेंद्र ¨सह, अविनाश यादव, विजय यादव, जितेंद्र ¨सह, विमल यादव, विजय यादव, राजू यादव, शाहिद अली, शशिप्रभा शाक्य, डॉ. श्याम ¨सह शाक्य, अनिल यादव, महेंद्र पाल गौतम, राजेश कुमार, देवेंद्र ¨सह, विजय ¨सह, बच्चू ¨सह, विजय भारती, मोहन ¨सह, शलभ बाबू माहेश्वरी, उदयवीर शाक्य, मदनलाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।