विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में बजेंगे जलेसर के घंटी-घुंघरू, एटा के उद्यमियों ने सजाए स्टॉल

By Anil Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 24 Sep 2026 11:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण में एटा जिले के स्थानीय उत्पाद, विशेषकर जलेसर के पीतल के घुंघरू, ...और पढ़ें

नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो स्थल।

नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो स्थल।

HighLights

  1. जलेसर के पीतल उत्पाद नोएडा ट्रेड शो में प्रदर्शित।

  2. चिकोरी उत्पाद और महिला उद्यमी भी ट्रेड शो में शामिल।

जागरण संवाददाता, एटा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण में जिला के स्थानीय उत्पाद भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो में जिले के उद्यमियों ने अपने उत्पादों के साथ पहुंचकर स्टाॅल सजा लिए हैं।

जलेसर के एक जनपद एक उत्पाद के तहत श्री बाल गोविंद बंसल, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी तथा जलेसर के पीतल उत्पादों के जीआइ टैग का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुहम्मद नईम अंसारी, आर्ट मेटल वेयर प्रतिभाग कर रहे हैं। इनके स्टाल पर पीतल के घुंघरू, घंटी, घंटा समेत अन्य उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

आयोजन के उद्घाटन समारोह में भी जलेसर के इन उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के ओडीओपी व्यंजन चिकोरी उत्पाद के लिए जितेंद्र कुमार मित्तल, चिकोरी एंटरप्राइजेज तथा महिला उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए संगीता मौर्य श्री गंगासहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल अलीगंज ने भी ट्रेड शो में सहभागिता की है।

उद्यमियों के अनुसार ट्रेड शो के माध्यम से उत्पादों की फिनिशिंग, अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग और स्थानीय उत्पादों के औद्योगिक विकास से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने जिले के उद्यमियों से ट्रेड शो में पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय मंच का अवलोकन करने की अपील की है।