पीएम लाइव में भाजपाइयों के हर चेहरे पर मोदी
एटा जासं। भाजपा द्वारा आयोजित पीएम लाइव कार्यक्रम में पार्टी के हर कार्यकर्ता के चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा दिखा। इस कार्यक्रम को तमाम कार्यकर्ताओं ने देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि बूथ लेबिल तक जाकर कार्यकर्ता सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं। गुरुवार को जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल में आयोजित कार्यक्रम में काफी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे। दोपहर डेढ़ बजे प्रधानमंत्री का नमो एप के जरिए लाइव प्रसारण शुरू हुआ तो कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
एटा, जासं। भाजपा द्वारा आयोजित पीएम लाइव कार्यक्रम में पार्टी के हर कार्यकर्ता के चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा दिखा। इस कार्यक्रम को तमाम कार्यकर्ताओं ने देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि बूथ लेबिल तक जाकर कार्यकर्ता सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं।
गुरुवार को जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल में आयोजित कार्यक्रम में काफी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे। दोपहर डेढ़ बजे प्रधानमंत्री का नमो एप के जरिए लाइव प्रसारण शुरू हुआ तो कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जोशीले माहौल के बीच पीएम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय देश की सेवा करने का है। हमने अब तक जो कुछ किया है उस काम को आम जनता के बीच ले जाकर दिखाया जाए। बूथ लेबिल का कार्यकर्ता हमारा सबसे बड़ा पदाधिकारी है और इन्हीं की दम पर आज हम सरकार में हैं। भाजपा के ऊपर देश सेवा की बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए सेवाभाव से ही कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। इससे पहले स्थानीय नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गईं।
कार्यक्रम में काफी संख्या में ऐसे लाभार्थी मौजूद थे जिन्हें अब तक विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिए गए कि वे पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, जिला महामंत्री संदीप जैन और पंकज चौहान, सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, युवा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कुंवर सुनील सोलंकी, विनीत भारद्वाज, कौशलेंद्र सिंह राठौर, सचिन उपाध्याय, सुभ्रा सिंह, उमा पुंढीर, मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया, सचिन उपाध्याय, धर्मवीर सिंह गहलौत, प्रभात पाठक, बिट्टू पचौरी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।