विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाम, पैसा और प्यार- सब फर्जी; यूपी में 66 करोड़ अकाउंट में दिखाकर युवती को फंसाया, ऐसे खुले सारे राज

Published: Sun, 04 May 2025 07:09 PM (IST)

UP Etah Crime News | एटा के मिरहची में एक मुस्लिम युवक और युवती के प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी का ...और पढ़ें

66 करोड़ के लालच में फंस गई युवती, आरोपित को भेजा जेल। (तस्वीर जागरण)
66 करोड़ के लालच में फंस गई युवती, आरोपित को भेजा जेल। (तस्वीर जागरण)

जागरण संवाददाता, एटा। कस्बा मिरहची में एक युवक और युवती के प्रेम संबंधों को लेकर शनिवार को देर रात तक जो हड़कंप मचा रहा, उसको लेकर पुलिस ने मुस्लिम युवक से पूछताछ की। जांच पड़ताल में यह सामने आया कि युवक ने अपने खाते में 66 करोड़ रुपये युवती को दिखाए थे, जिसके लालच में वह फंस गई।

पुलिस की टीम कुशीनगर पुलिस के संपर्क में भी है, जहां का नोमान रहने वाला है। उधर पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया।

29 अप्रैल को युवक की हुई थी सगाई

मिरहची क्षेत्र की एक युवती के कुशीनगर वार्ड नंबर 27 थाना कसया का रहने वाला नोमान दिल्ली में नौकरी करता था, वहीं युवती भी नौकरी कर रही थी। दाेनों में प्रेम संबंध बन गए। युवती नोमान को हिंदू समझकर अपने गांव ले आई। पांच माह से वह युवती के घर ही रह रहा था।

युवक ने पुलिस को अपना पहचान पत्र अंश राजपूत पुत्र राजेश निवासी शहीद अमित त्रिपाठी नगर के नाम से दिखाया था, जबकि उसका असली नाम नोमान अंसारी है। 29 अप्रैल को इस युवक की सगाई हुई थी।

दिया हुआ चेक बाउंस हो गया

युवती ने जब मिरहची कस्बा के एक सर्राफ से गहने खरीदे तब यह चेक उसे दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद सनातनी संगठन आगे आ गए और पुलिस तक जा पहुंचे, तब मामले की पोल खुली। आरोपित से पुलिस ने कई घंटे तक पूछताछ की और राज पर राज खुलते चले गए।

स्थानीय पुलिस ने कुशीनगर पुलिस से भी संपर्क किया। युवक पूछताछ के दौरान हिंदू होने का दावा करता रहा, वह यह भी कहता रहा कि एटा के एक मंदिर में उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था।

66 करोड़ रुपये दिखाकर युवती को फंसाया था

युवती के स्वजन ने पुलिस को यह जानकारी भी दी कि युवक ने अपने खाते में 66 करोड़ रुपये दिखाकर युवती को फंसाया था। पूछताछ के बाद रविवार को आरोपित का मेडिकल कराया गया और इसके बाद जेल भेज दिया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि आरोपित छदम तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहा था। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें- 84 लाख से ज्यादा की ठगी में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, ठगों को देता था बैंक खातों की डिटेल