विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रोटोकॉल में आप बड़े हैं या हम? एटा में फोन न उठाने पर डीएम पर भड़कीं मंत्री बेबी रानी मौर्य; वीडियो वायरल

Published: Fri, 28 Aug 2026 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2026 07:19 AM (IST)

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह के बीच फोन न उठाने को लेकर हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है।

HighLights

  1. मंत्री बेबी रानी मौर्य और एटा डीएम का वीडियो वायरल।

  2. फोन न उठाने पर मंत्री ने डीएम से की तीखी बहस।

  3. मंत्री ने पूछा, प्रोटोकॉल में आप बड़े हैं या हम।

जागरण संवाददाता, एटा। प्रदेश प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और जिलाधिकारी अरविंद सिंह के बीच हुई बातचीत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो मंत्री द्वारा डीएम को की गई फोन कॉल का है।

मंत्री यहां बुधवार को प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आईं थीं। गार्ड आफ आनर के दौरान जिलाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने स्वागत के लिए मंत्री को बुके दिया।

इस दौरान मंत्री बोली कि हमने कॉल किया लेकिन आप ने फोन नहीं उठाया। बातचीत थोड़ी आगे और बढ़ी तो मंत्री वीडियो में कह रही हैं कि प्रोटोकॉल में आप बड़े हैं या हम। इस पर जिलाधिकारी कह रहे हैं कि आप।

यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसके बाद मंत्री ने विभिन् कार्यक्रमों में भाग लिया और यहां से रवाना हो गईं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मंत्री के सेक्रेटरी का सिर्फ एक बार फोन आया था जो रिसीव किया गया। इसके अलावा उनकी एक भी कॉल नहीं आई। जब मंत्री एटा में आईं तो मैं समय पर पहुंच गया। हमने प्रोटोकॉल का पालन किया है।

यह भी पढ़ें- 'चुनौती नहीं बल्कि बड़ी संभावना...', UP की 25 करोड़ आबादी पर बोले CM योगी