एटा में हाईवे पर भीषण हादसा, फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कैंटर, चालक सहित तीन लोगों की मौत, दो घायल
Etah Road Accident तड़के हुए हादसे में झपकी को माना जा रहा है वजह। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचित किया है। हादसे के बाद कैंटर बुरी तरह झतिग्रस्त हो गई।
एटा, जागरण टीम। यूपी के एटा जिले में सोमवार तड़के भीषण हादसा घटित हो गया। कैंटर गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम गृह में भेजकर स्वजनों को सूचित किया है।
फ्लाईओवर से नीचे गिरी कैंटर
हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव ततारपुर के पास हुआ। हाईवे पर कैंटर फलाई ओवर से नीचे गिर गई। मैंनपुरी जनपद के कुरावली कस्बा के मुहल्ला महाजन टोला निवासी 32 वर्षीय चालक अच्छे खां, मुहल्ले के ही रहने वाले 22 वर्षीय अनस, 24 वर्षीय इरफान की मौत हो गई। शाहरुख निवासी रामनगर-जगतपुर मैनपुरी व सत्तार हुसैन निवासी महाजन टोला कुरावली घायल हुआ है। कैंटर सवार अलीगढ़ की लैदर फैक्ट्री में गाड़ी खाली करके वापस जा रहे थे कुरावली। दोनों घायल आगरा रेफर किए हैं।