विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा के अलीगंज में व्यवसायी के घर भीषण धमाका, दरवाजे तक उखड़े; फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 16 Jul 2026 01:20 PM (GMT+05:30)

एटा के अलीगंज में गुरुवार तड़के एक व्यवसायी सतीश चंद्र गुप्ता के घर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे मकान क्षतिग्रस्त ...और पढ़ें

HighLights

  1. धमाके से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार छत पर होने से बचा।

  2. पुलिस और फोरेंसिक टीम धमाके के कारणों की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, एटा। अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरोली रतनपुर में गुरुवार तड़के करीब चार बजे व्यवसायी सतीश चंद्र गुप्ता के मकान में तेज धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की दीवारों की ईंटें उखड़ गईं, कई जगह दरारें पड़ गईं और कमरों में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दरवाजे भी चौखट से उखड़कर दूर जा गिरे।

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। परिवार का कहना है कि घर में ऐसी कोई वस्तु नहीं थी जिससे विस्फोट हो सके। रसोई में रखा गैस सिलेंडर भी पूरी तरह सुरक्षित मिला

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।