गजानन की जय-जयकार से गुंजायमान हुआ नगर
जागरण संवाददाता, कासगंज: गणेश चतुर्थी नगर में धर्मावलंबियों ने धूमधाम से मनाया। गली, मुहल्लों,
जागरण संवाददाता, कासगंज: गणेश चतुर्थी नगर में धर्मावलंबियों ने धूमधाम से मनाया। गली, मुहल्लों, मंदिरों और घरों में प्रथम पूज्य गणेश जी प्रतिमाएं विराजमान की गई। सुबह से ही नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली गई। चामुंडा मंदिर, मां
काली, कम्युनिटी हॉल, रेलवे रोड, सहावर गेट राधाकृष्ण मंदिर, बड़ी होली चौक, बालाजी मंदिर, सोरों गेट हनुमान मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, पक्की गली, छिपट्टी गली और शिव मंदिर सहित नगर भर में दो दर्जन से अधिक स्थानों और घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। धार्मिक अनुष्ठान हुए और भगवान अनंत की शोभायात्रा निकाली गई। बजरंग सेना ने कम्युनिटी हॉल से भव्य शोभायात्रा निकाली , जिसमें आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा कई अन्य शोभायात्रा निकलीं। भगवान गणेश की जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान रहा। नगर में जिन स्थानों पर भगवान की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है, उन स्थानों पर दस दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना होगी। अनंत चतुर्दशी को पांच सितंबर को प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
सहावर: कस्बा में वाष्र्णेय समाज द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व पर गणपति स्थापना और शोभायात्रा निकाली गई। राधाकृष्ण बारहसैनी मंदिर में भगवान का दुग्धाभिषेक कर धार्मिक मागलिक कार्यक्रम हुए। मंदिर में जहा प्रात: गणेश प्रतिमा का दुग्धाभिषेक तदुपरात हवन यज्ञ आयोजित हुआ, वहीं मंदिर के महंत अवनेश मिश्रा और पं. श्रीकृष्ण दीक्षित ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। नगर में भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को सुरेन्द्रपाल वाष्र्णेय ने हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा में दर्जन भर झाकिया निकाली गई। इस दौरान रामबाबू वाष्र्णेय, दुर्गेश चन्द्र वाष्र्णेय, रामकुमार वाष्र्णेय, प्रदीप वाष्र्णेय, मुकेश वाष्र्णेय, अनुप कुमार वाष्र्णेय, पवन कुमार, अशोक वाष्र्णेय, अजीत वाष्र्णेय, राकेश कुमार, चन्द्रविशाल सहित बड़ी संख्या में वाष्र्णेय समाज के लोग मौजूद थे।
गंजडुंडवारा: कस्बा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर के मंदिरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई। वनखंडी महादेव आश्रम पर भक्तजनों ने भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की। इससे पूर्व उन्होने नगर में प्रतिमा को बैंडबाजों के साथ नगर भ्रमण कराया। इसके बाद विद्वान आचार्य पं. श्याम नारायन उपाध्याय ने हवन पूजन आदि संपन्न कराया। वनखंडी गणेश महोत्सव के अध्यक्ष भोले राठौर ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से हवन व पूजन होगा तथा शाम 7 बजे आरती हुआ करेगी। 4 सितंबर को महाआरती व 5 सितंबर को विसर्जन किया जायेगा। जिसकी नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें सभी मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाएं शामिल होंगी। वनखंडी आश्रम में स्थापना के समय महंत टोड़ी सिंह, राजू सोलंकी, राजीव वर्मा, सन्तोष राठौर, अनुग्रह गुप्ता व संजय गुप्ता सहित आदि उपस्थित थे।
सोरों: तीर्थ नगरी सोरों में भी गणेश चतुर्थी पर्व मनाया गया। मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं को विराजकर उनकी पूजा की गई। कासगंज-सोरों रोड स्थित मां गंगा पेट्रोल पंप के समीप सिद्ध विनायक मंदिर में भगवान का श्रंगार किया गया तथा हवन यज्ञ के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए। भगवान की जय-जयकार के स्वर गुंजायमान हुए। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान पं. बीरेंद्र बल्लभ व्यास द्वारा संपन्न कराए गए। भगवान के श्रंगार दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर शिवओम मिश्रा, राकेश महेरे, केशव एडवोकेट, अभय राज मिश्रा, अंजलि मिश्रा, चंद्रशेखर, प्रदीप कुमार, पीयूष मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।