Move to Jagran APP

सम्मान के साथ सैनिक को दी अंतिम विदाई

हिमांचल प्रदेश की फील्ड रेजीमेंट में तैनात नायब सूबेदार की रक्तचाप बढ़ने से हालत बिगड़ गई। उन्हें चंडीगढ़ के कमांड हॉस्पीटल ले जाया गया जहां शुक्रवार को उनकी सांसें थम गईं। शनिवार को सैकड़ों नम आंखों के बीच सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सेना और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें पुष्पचक्र और तिरंगा अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:20 AM (IST)
सम्मान के साथ सैनिक को दी अंतिम विदाई
सम्मान के साथ सैनिक को दी अंतिम विदाई

मारहरा, जासं। हिमांचल प्रदेश की फील्ड रेजीमेंट में तैनात नायब सूबेदार की रक्तचाप बढ़ने से हालत बिगड़ गई। उन्हें चंडीगढ़ के कमांड हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उनकी सांसें थम गईं। शनिवार को सैकड़ों नम आंखों के बीच सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सेना और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें पुष्पचक्र और तिरंगा अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

loksabha election banner

हिमांचल प्रदेश की फील्ड रेजीमेंट 891 में तैनात असदपुर निवासी ब्रजपाल सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह पुत्र राय सिंह को बुधवार सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई। जांच में रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था। साथियों द्वारा उन्हें चंडीगढ़ के कमांड हॉस्पीटल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह उनकी हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उनकी सांसें थम गईं। सैनिक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस द्वारा पैतृक गांव लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांव की भीड़ उमड़ पड़ी।

सैनिक पति की मौत के बाद से पत्नी आरामश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कई बार बेसुध हो गई। सैनिक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े पुत्र 17 वर्षीय गुलशन ने पिता को मुखाग्नि दी। पार्थिव शरीर के साथ आए बटालियन के नायब सूबेदार कुलवेंद्र सिंह यादव, हलवदार सरोज कुमार स्वेल आदि सैनिककर्मियों ने ब्रजपाल के शव को तिरंगा ओढ़ाकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

:::

शवयात्रा में उमड़ी भीड़

सैनिक की शवयात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी। जनप्रतिनिधियों के साथ साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस मौके पर मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, एसडीएम नंदलाल सिंह, सीओ सदर वरुण कुमार सिंह, एसओ सतपाल भाटी, शिक्षक नेता अवधेश यादव, ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.