Move to Jagran APP

यीशु का संदेश देता मन को शांति

प्रभु यीशु का संदेश मन को असीम शांति देता है। क्रिसमस पर्व बड़ा ही पि

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:06 AM (IST)
यीशु का संदेश देता मन को शांति
यीशु का संदेश देता मन को शांति

एटा, जागरण संवाददाता: प्रभु यीशु का संदेश मन को असीम शांति देता है। क्रिसमस पर्व बड़ा ही पवित्र त्यौहार है। हम सब ने क्रिसमस की खूब तैयारियां की हैं। प्रभु के जन्म के मौके को यादगार बनाना चाहते हैं। यह कहना है क्रिश्चियन समाज की महिलाओं का। उन्होंने कहा कि एक माह तक कार्यक्रम चलते हैं। इस बार भी पांच जनवरी को कार्यक्रमों का समापन होगा। पर्व को हम सब पूरे उल्लास के साथ मनाएंगे। महिलाएं बोली

loksabha election banner

------------

प्रभु ईशू ने अमन और शांति का संदेश जन-जन को दिया है, उन्होंने इंसान को मानवता का पाठ पढ़ाया। क्रिसमस पर्व हमें दुनिया भर में शांति का संदेश प्रचारित करने की प्रेरणा देता है।

- प्रियंका नॉक्स इस बार भी हमने क्रिसमस को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की है। हमारे घरों में तैयारियां चल रहीं हैं। 25 दिसंबर का ब्रेसब्री से इंतजार है, हम सब इस त्यौहार को धूमधाम से मनाएंगे।

- तान्या एस राम क्रिसमस के त्यौहार के लिए हम लोगों ने खूब खरीददारी की है, अपने घरों को भी सजाया है। इस बार भी क्रिसमस को यादगार रूप देने की कोशिश करेंगे, पर्व को लेकर हम सब उत्साहित हैं।

- जयवेश सहाय बच्चों में सांता बनने का बहुत क्रेज है, हमारे बच्चे अपने लिए सांता की पोशाक खरीदकर लाए हैं। सांता बहुत अच्छे हैं जो गरीबों की मदद करते हैं। क्रिसमस की खुशियां हम चहुंओर बांटेंगे।

- अभिषेक लाल युवा आज सजाएंगे चर्च

-------------------

क्रिसमस पर्व को लेकर शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत क्रिश्चियन समाज के युवक 23 दिसंबर को चर्च में सजावट करेंगे। युवाओं को यह टास्क चर्च की तरफ से दिया गया है। मेगांव मेमोरियल चर्च पर यह कार्यक्रम सोमवार को सुबह दस बजे से शुरू होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.