विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर एटा में सड़क का शिलान्यास, जलेसर में बनेगा लोहचा-कोंडरा मार्ग

By Anil Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 18 Sep 2026 07:15 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जलेसर (एटा) में विधायक संजीव दिवाकर ने 33.82 लाख रुपये की लागत से बनने ...और पढ़ें

जलेसर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक संजीव दिवाकर।

जलेसर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक संजीव दिवाकर।

संवाद सहयोगी, जलेसर (एटा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक संजीव दिवाकर ने 33 लाख 82 हजार रुपये की लागत से बनने वाले लोहचा से कोंडरा मार्ग का शुक्रवार को शिलान्यास किया। 330 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण दो माह में पूरा होने की बात कही गई है।

विधायक ने कहा कि अपने कार्यकाल में जलेसर विधानसभा क्षेत्र में 1000 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो जलेसर क्षेत्र में विदेशी कारखाने स्थापित कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से आश्वासन भी मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उत्तर प्रदेश में गुजरात की तर्ज पर औद्योगिक विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शिलान्यास के दौरान रमेश पाल सिंह रामू, रामजीलाल राजपूत, सीरियस गौतम, हरि सिंह बघेल, सुंदर सिंह कुशवाहा, श्यामवीर सिंह सिसोदिया, नवनीत दीक्षित, हरवीर सिंह सिसोदिया सहित अन्य मौजूद रहे।