विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा की जलेशर विधानसभा में एक करोड़ 40 लाख से बनेंगे तीन मार्ग, विधायकों ने मिलकर किया शिलान्यास

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:14 PM (IST)

जलेसर विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से तीन नई सड़कों का शिलान्यास किया गया है।

विधासनसभा क्षेत्र जलेसर में विधायक संजीव दिवाकर व अन्य विकास कार्यों का फीता काटकर शिलान्यास करते हुए। जागरण

विधासनसभा क्षेत्र जलेसर में विधायक संजीव दिवाकर व अन्य विकास कार्यों का फीता काटकर शिलान्यास करते हुए। जागरण 

HighLights

  1. 1.40 करोड़ रुपये की लागत से तीन नई सड़कें बनेंगी।

  2. जलेसर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी।

  3. संजीव दिवाकर, विपिन वर्मा, देवेंद्र सिंह ने रखी आधारशिला।

जागरण संवाददाता, एटा। जलेसर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को गति मिलने लगी है। मौजूदा सत्र में क्षेत्र में सात सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया गया है। इनमें चार सड़कों के पूर्व में शिलान्यास के बाद शनिवार को तीन नई सड़कों का शिलान्यास जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया। तीनों मार्गों पर करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे।

रसीदपुर माइट्रोल से खंजरपुर तक 725 मीटर सड़क का निर्माण 60 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। दलसापुर-जमालपुर मार्ग से केसरी के खेत तक 800 मीटर सड़क के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह जौहरपुर प्राथमिक विद्यालय से दयारामपुर तक 500 मीटर सड़क का निर्माण करीब 39.50 लाख रुपये की लागत से होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में फिरोजाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में कासगंज ब्लाक प्रमुख देव स्वरूप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सरानी, पूर्व जिला मंत्री रामजीलाल राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, पूर्व जिला महामंत्री पंकज चौहान, जिला मंत्री दिनेश लोधी, अध्यक्ष प्रतिनिधि गोरी काला, मोनी गुप्ता, आशु ठाकुर, शैलेंद्र राजपूत और प्रधान जलेसर देहात नवीन दीक्षित सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।