Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सम्मान ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला

जनेश्वर मिश्र सभागार में हुआ मेगा ईवेंट कार्यक्रम अनंता जिला सहकारी बैंक तहसीलों पर भी आयोजन

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 06:37 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 06:37 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सम्मान ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सम्मान ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला

जासं, एटा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को हर ओर महिला संबंधी कार्यक्रमों की धूम रही।

loksabha election banner

जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में मेगा ईवेंट कार्यक्रम अनंता का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों, जिला सहकारी बैंक सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजन कराए गए। महिलाओं को दिए गए सम्मानों ने उनका हौसला बढ़ाया।

मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनका लाभ आमजन तक मिल रहा है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को भरपूर सम्मान दिलाया जा रहा है। उनको स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है। डीएम डा. विभा चहल ने महिलाओं, बालिकाओं को अपने अधिकारों को जानने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर अपने हक के लिए आवाज भी उठानी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के ²ष्टिगत विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी तरह की असुरक्षा और जरूरत होने पर इनका प्रयोग किया जा सकता है। सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि महिला एवं पुरुषों को बराबर समझा जाए, दोनों का सम्मान होना चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली लगभग 100 महिलाओं, बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने सभी को शपथ ग्रहण कराई। छात्राओं, शिक्षिकाओं, महिलाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अर्चना सक्सेना, नंदिनी गोस्वामी, कल्पना गुप्ता, पूनम यादव, रिचा यादव, बबिता जैन, नीलमा मिश्रा, मनोरमा देवी, मंजूलता, विनीत यादव, ममता सक्सेना, सपना सक्सेना, सुमन, किरन, मंजूरानी मिश्रा, प्रगति सहाय आदि महिलाएं मौजूद रहीं। अंशिका बनीं एक दिन की एसडीएम:

तहसील सदर में अंशिका मौर्य को एक दिन का प्रभारी एसडीएम बनाया गया। वह सेंट पाल्स स्कूल में कक्षा छह की छात्रा हैं। कुर्सी पर बैठकर उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए निस्तारण कराया। वहीं सभाकक्ष में महिला जागरूकता संबंधी कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। एसडीएम अबुल कलाम, तहसीलदार सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.