कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सीखे मिशन 2022 के टिप्स
प्रदेश सचिव एवं पीसीसी ट्रेनरों ने सिखाए टिप्स मारहरा विधानसभा के मिरहची में हुआ आयोजन
जासं, एटा: कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को मारहरा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन का संकल्प कांग्रेस ही विकल्प प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें पीसीसी के ट्रेनरों ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 में पार्टी को मजबूत बनाने के टिप्स दिए।
मिरहची में प्रदेश सचिव व एटा प्रभारी मुनेंद्र सिंह राजपूत ने महंगाई और कृषि कानूनों के साथ बढ़ते अपराधों के चलते केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति लोगों के आक्रोश की ओर कार्यकर्ताओं का ध्यानाकर्षण किया। उन्होंने कहा कि अब जनता परिर्वतन चाह रही है। कांग्रेसी शासनकाल में जनता को तमाम राहत थी। ऐसे में फिर से जनाधार बढ़ाने के लिए सभी को जुटना होगा। शिविर में पीसीसी से आये ट्रेनर आनन्द शुक्ला, शिवाकांत मिश्रा, संजीव मिश्रा, आशकार आलम ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 के लिए टिप्स दिए। जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष (सदस्यता अभियान) सन्तोष गुप्ता, जिला महासचिव भगवान स्वरूप प्रजापति, जिला महासचिव नंदलाल यादव, पूर्व पीसीसी महेंद्र सिंह राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष शीतलपुर नीरज मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जलेसर गीतम सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष मारहरा जावेद खान, जितेंद्र शाक्य, बुधपाल बघेल, प्रताप सिंह, बिजेंद्र शाक्य, सतेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, उदल सिंह, खेमकरन सिंह, चन्द्रपाल सिंह, ओमवीर सिंह राजपूत, कलावती, चन्द्रवती, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।