विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी राजकुमारी समेत कई सपा में शामिल
पूर्व में जलेसर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं डा. राजकुमारी धनगर समेत कई महिलाएं सपा में शामिल हो गईं। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन महिलाओं ने कहा कि वे लोकसभा चुनाव में अपने साथ अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर गठबंधन प्रत्याशी के लिए काम करेंगी।
एटा, जासं। पूर्व में जलेसर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं डॉ. राजकुमारी धनगर समेत कई महिलाएं सपा में शामिल हो गई। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन महिलाओं ने कहा कि वे लोकसभा चुनाव में अपने साथ अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर गठबंधन प्रत्याशी के लिए काम करेंगी।
जलेसर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव लड़ने वाली डा. राजकुमारी को पराजय का सामना करना पड़ा था, वे निर्दलीय उम्मीदवार थीं। रविवार को सपा के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, उनके अलावा शालिनी सक्सेना, लक्ष्मी सिंह, पूर्णिमा सिंह, महारानी देवी, ऋचा पाल, ज्ञानदेवी, सोमवती, रिकी पाल ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव शशिप्रभा शाक्य ने भाजपा सरकार की विफलताएं गिनाई। इस मौके पर कफील अख्तर, मोहम्मद उमेर, जमाल अख्तर, सरवेंद्र यादव, चेतन शाक्य, नरेंद्र कश्यप, कै. राजयादव, रामकुमार चौहार, अजवीर सिंह शाक्य, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, विपिन पाल, ज्ञानसिंह बघेल आदि सपाई मौजूद थे।