होली मिलन समारोहों की धूम, विधायकों का सम्मान
जलेसर के नगर पालिका परिषद में भी हुआ होली मिलन समारोह
जासं, एटा: होली की पूर्व बेला पर होली मिलन समारोहों की धूम मची रही। इस दौरान विधायकों का सम्मान किया गया और खूब गुलाल उड़ाया गया।
शहर के ग्रीन गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पहुंचे सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि होली प्रेम और रंग का त्योहार है इसे सादगी के साथ मनाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी है कि शांति बने रहे। आइटीआइ में मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी को भाजपाइयों ने सम्मानित किया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाया गया। विधायक ने कहा कि होली के त्योहार को खुशियों के साथ मनाएं और प्रेम व सद्भाव बनाए रखें।
जलेसर: नगर पालिका परिषद में विधायक संजीव दिवाकर और पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल के साथ भाजपाइयों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। बीएल कुशवाहा, अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह, राहुल मिश्रा, अर्चित अग्रवाल, अंशु बंसल, मनोज बजरंगी, जयपाल कुशवाहा, प्रशांत मित्तल, अमित गुप्ता, नरेश पाल सिंह आर्य, आदित्य मित्तल, संजीव वर्मा, दिलीप वाष्र्णेय, गौरव वाष्र्णेय, अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार वर्मा, केशु वाष्र्णेय, अशोक कुमार शर्मा, दीपक, शुभम बंसल आदि सैकड़ों भाजपाई मौजूद थे।