उफ गर्मी! सूर्यदेव लाल, लोग हुए बेहाल
एटा जासं। बुधवार को सूर्यदेव लाल हो उठे। उनके लाल तेवरों ने सबको बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तल्ख धूप और लू झुलसाती रही। बुधवार की सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। आसमान में दर्शन देने के कुछ समय बाद ही सूर्यदेव गर्मी बढ़ाने लगे। सुबह 10 बजे ही मौसम दोपहर का अहसास करा रहा था। जबकि 12 बजे के बाद तो धूप में इतनी गर्मी हो गई कि वह झुलसाती हुई महसूस हो रही थी।
एटा, जासं। बुधवार को सूर्यदेव लाल हो उठे। उनके लाल तेवरों ने सबको बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तल्ख धूप और लू झुलसाती रही।
बुधवार की सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। आसमान में दर्शन देने के कुछ समय बाद ही सूर्यदेव गर्मी बढ़ाने लगे। सुबह 10 बजे ही मौसम दोपहर का अहसास करा रहा था। जबकि 12 बजे के बाद तो धूप में इतनी गर्मी हो गई कि वह झुलसाती हुई महसूस हो रही थी। जिसके चलते बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया। चिलचिलाती धूप के साथ ही लू ने भी मुसीबत बढ़ाई। ईद के त्योहार के चलते लोग एक-दूसरे से मिलने-जुलने के लिए निकल रहे थे, जिससे कुछ रौनक नजर आ रही थी। अन्यथा छुट्टी के दिन को अन्य लोगों ने घर पर ही समय बिताना बेहतर समझा। जबकि जरूरी कामों से निकलने वाले लोग और राहगीरों के लिए गर्मी, धूप, लू मुसीबत बनी रही। जहां भी पानी के संसाधन दिखे, लोग प्यास बुझाते नजर आए। वहीं मुंह-सिर भिगोकर भी राहत पाने की कोशिश करते रहे। अंगोछा, रूमाल भिगोकर भी लोग सिर-चेहरे पर बांधते देखे गए। जिससे गर्मी का अहसास कम हो।
दोपहर बाद बादलों ने दी हल्की राहत
--------
दोपहर बाद आसमान में बादलों ने दस्तक दी। जिससे धूप की चमक कुछ कम हुई और लोगों को हल्की राहत मिली। यूं तो सामान्य दिनों में शाम 7 बजे तक लोगों को धूप का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बुधवार को बादलों की वजह से 4.30 बजे धूप का असर कम हो गया। जिसके चलते शाम को बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल तुलनात्मक रूप से अधिक नजर आई।