Move to Jagran APP

भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा शहर

एटा: भगवान चित्रगुप्त के जयकरों से शुक्रवार को पूरा शहर गूंज उठा। शुक्रवार को उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:21 PM (IST)
भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा शहर
भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा शहर

जागरण संवाददाता, एटा: भगवान चित्रगुप्त के जयकरों से शुक्रवार को पूरा शहर गूंज उठा। मौका था चित्रगुप्त शोभायात्रा का, जो शहर के विभिन्न मार्गों पर रात तक निकाली गई

loksabha election banner

चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति की ओर से रेवाड़ी मुहल्ला स्थित कायस्थ सभा भवन में चित्रगुप्त जी का पूजन-हवन, कलम पूजन किया गया। इसके बाद चित्रगुप्त महाराज को रथ पर सवार किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन डॉ. राजेश सक्सेना और डॉ. एके सक्सेना ने किया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मेहता पार्क रोड स्थित समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेमनारायण सक्सेना के आवास पर संपन्न हुई। चित्रांश बंधुओं ने जगह-जगह चित्रगुप्त महाराज की आरती उतारकर व पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। अध्यक्ष सतीशचंद्र सक्सेना के आवास पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कैंप लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान राकेश गांधी, महामंत्री आलोक जौहरी, मीडिया प्रभारी सुधीर सक्सेना, मेला प्रभारी अनिल प्रकाश सक्सेना, रतनप्रकाश सक्सेना, राजेश्वर सरन मोहित, अमरकांत सक्सेना, मनोज कश्यप, आदेश कुमार सक्सेना, विवेक जौहरी, अंशुमान जौहरी, शुभमसरन, धर्मानंद कौशल्यान, राकेश कुलश्रेष्ठ, हिमांशू कुलश्रेष्ठ, अमित जौहरी, हितेश्वर सहाय, शशिकिशोर सक्सेना, जतिन किशोर सक्सेना, नरेशचंद्र सक्सेना, शरद सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, हिमांशू आस्थाना, रविश सक्सेना, शिप्रा जौहरी, वर्षा कनोजिया, रश्मि जौहरी, राहुल सौरखिया, अल्का सक्सेना आदि मौजूद रहे। धूमधाम से मनाई जयंती: जासं, अलीगंज: चित्रगुप्त महाराज की जयंती नगर में धूमधाम के साथ मनाई गई। चित्रांश समिति ने मंदिर परिसर में कलम-दवात का पूजन और हवन किया। इस अवसर पर जितेंद्रनाथ सक्सेना, केशव सिन्हा मुकेश सक्सेना, निकेश सक्सेना, ¨रकू सक्सेना, अमन सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अशुंल सक्सेना, आशू सक्सेना, ¨टकू सक्सेना,, कन्हैया सक्सेना, नितिन सक्सेना, कल्लू सक्सेना, अजय सक्सेना, शशांक सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.